मंगलवार, 10 नवंबर 2020

गुजरातः सभी सीटो पर भाजपा की बढ़त

गांधीनगर। गुजरात की आठ विधानसभा सीटों पर गत तीन नवंबर को हुए उपचुनाव की मतगणना आज जारी है और इन सभी पर सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। सभी सीटों पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दूसरे नम्बर पर है। अधिकारिक सूचना के अनुसार मतगणना अब अंतिम चरणो में है। फ़िलहाल भाजपा सबसे कम 4859 मतों के अंतर से मोरबी सीट पर आगे है। अन्य सीटों पर यह अंतर 10 हज़ार से लेकर 32 हज़ार तक है।



कच्छ ज़िले की अबडासा, सुरेंद्रनगर की लिंबड़ी, मोरबी की मोरबी, अमेरली की धारी, बोटाद की गढड़ा (सुरक्षित-अनुसूचित जाति), वडोदरा की करजण, डांग की डांग (सुरक्षित-अनुसूचित जनजाति) और वलसाड की कपराड़ा (सुरक्षित-अनुसूचित जनजाति), इन आठ सीटों पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के तत्कालीन विधायकों के त्यागपत्र के कारण ये उपचुनाव हुए। इन पर कुल 81 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमे से 51 निर्दलीय भी हैं। सर्वाधिक 14 उम्मीदवार लिंबड़ी और सबसे कम चार कपराड़ा में हैं। करजण और डांग में नौ-नौ, अबडासा में 10, धारी में 11 तथा मोरबी और गढड़ा में 12-12 उम्मीदवार हैं।                 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...