शुक्रवार, 13 नवंबर 2020

धान क्रय केंद्र पर डीएम का औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र भरवारी का किया औचक निरीक्षण


कौशाम्बी। जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को धान क्रय केन्द्र भरवारी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी स्वयं को तौल कर कांटे का सत्यापन किया। कौशाम्बी राइस मिल एवं ओकांर राइस मिल भरवारी के द्वारा नामित धान क्रय केन्दों से धान के उठान न किये जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी को तत्काल जॉच कराकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्र प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा है कि किसानों को अपने धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि धान खरीद में यदि किसी भी प्रकार की शिकायत पायी गयी तो संबंधित क्रय केन्द्र प्रभारी के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने क्रय केन्द्र प्रभारी को क्रय केन्द्र पर नमी मापक यन्त्र सहित अन्य सभी प्रकार के यंत्रो को निरन्तर क्रियाशील रखने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने क्रय केन्द्र प्रभारी को क्रय केन्द्र पर पीने के पानी बैठने की व्यवस्था विद्युत की व्यवस्था तथा प्रतिदिन की कार्रवाइयों को रजिस्टर में दर्ज करने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें एवं कार्रवाइयां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को तथा क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया है कि किसानों के धान खरीद का मूल्य निर्धारित समय सीमा में उनके खाते में आवश्यक रूप से पहुंच जाना चाहिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदाशीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने क्रय केन्द्रो पर साफ.सफाई की समुचित व्यवस्था निरन्तर बनाये रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि धान खरीद में किसी भी बिचौलिए का हस्ताक्षेप नहीं होना चाहिए बिचौलियों से किसी भी दशा में धान न खरीदा जाये।जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर से सभी क्रय केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित करना सुनिश्चित करें कि वे सभी अपने.अपने क्षेत्र के किसानों को अपने धान का नमूना क्रय केन्द्र पर लाकर चेक करा लें जिससे कि धान की वस्तुस्थिति से किसान अवगत हो सके और वे विक्रय योग्य धान को ही क्रय केन्द्रों पर ले आयें जिससे किसानों को अनावश्यक रूप से धान विक्रय के संबंध में परेशानी न उठानी पडे़। जिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ को लक्ष्य के सापेक्ष धान खरीद की कार्यवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होने यह भी निर्देशित किया है कि सभी धान क्रय केन्द्रों पर किसानों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था रहे जिससे किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा सकें। इस अवसर पर डिप्टी आरएमओ अंशुमाली सहित क्रय केन्द्र प्रभारी एवं कृषकगण भी उपस्थित रहे।


उज्ज्वल केशरवानी


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...