मंगलवार, 3 नवंबर 2020

आतंकः आस्ट्रिया में 7 लोगों की मौत

अब आस्ट्रिया आया आतंक की चपेट में, राजधानी वियना में अब तक 7 व्यक्तियों की मौत


विएना। आतंकवादियों ने आस्ट्रिया की राजधानी वियना में 6 अलग-अलग स्थानों पर हमला शुरू कर दिया है। इस हमले में अब तक 7 लोगों की मौत की खबर है जबकि दर्जनों निर्दोष नागरिक घायल हुए हैं। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार अब तक एक हमलावर को मारने में सफलता मिली है। आस्ट्रिया के चांसलर सेबेल्टियन क्रूज़ ने इसे एक ‘आतंकवादी हमला’ बताया है।  गृह मंत्री कार्ल नेहमा ने बताया कि एक हमलावर मारा जा चुका है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। गोलाबारी की सभी घटनाएँ वियना के सेंट्रल सिनेगाग (यहूदी धर्मस्थल) के पास हुई हैं। हमले से कुछ घंटे पहले की आस्ट्रिया की सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए नए नियम लागू किए थे।  हमला उस समय हुआ जब वियना में लोग बार और रेस्तरां में शाम के भोजन का आनंद ले रहे थे। पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की ये घटना वियना के साइटेनस्टेटेनगास सिनेगॉग के पास हुई जो शहर का मुख्य यहूदी मंदिर है। यहूदी समुदाय के एक नेता ऑस्कर ड्यूश ने ट्वीट किया कि हमला स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे हुआ जब सिनेगॉग बंद था। ऑस्ट्रियाई मीडिया में बताया गया है कि सिनेगॉग की सुरक्षा कर रहा एक पुलिसकर्मी हमले में घायल हो गया। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस हमले में कितने आतंकवादी शामिल थे।
वहीं फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने एक ट्वीट कर कहा है कि वियना में हमला दुखद है. मैक्रों ने कहा, ”फ़्रांस के बाद हमारे क़रीब देश ऑस्ट्रिया को निशाना बनाया गया है। हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि हम झुकेंगे नहीं और साथ मिलकर लड़ेंगे।’             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...