मंगलवार, 6 अक्तूबर 2020

योगी पर अभद्रता, आरोपी को मिली जमानत

सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी और गांजा लेने का आरोप लगाने वाले सपा नेता लालू यादव को मिली जमानत।


वाराणसी। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द बोलने और अभद्र टिप्पणी के मामले में आरोपी सपा नेता लालू यादव की जमानत अर्जी मंजूर करते हुए 50-50 हजार की दो जमानतदार देने पर रिहा करने का आदेश दिया आरोपी के अधिवक्ता अनुज यादव, बिनीत सिंह व बृजपाल सिंह यादव के मुताबिक कोतवाली थाने के मैदागिन स्थित हिन्दुवाहिनी कार्यालय में बीते 21 सितम्बर की रात 10 बजे वादी हिन्दू युवा वाहिनी के अध्यक्ष अम्बरीष सिंह भोला बैठा था। तभी मोबाइल पर एक लिंक आया जिसमें मीडिया को साक्षात्कार देते हुए आरोपी सपा नेता लालू यादव ने मुख्यमंत्री व हिन्दू युवा वाहिनी के संरक्षक को अपशब्द कह रहा था। जिसमे ढोंगी बाबा की सरकार के खिलाफ धरना देकर ढोंगी बाबा की लुंगी खोंलने का काम किया। यह भी आरोप लगाया कि रात में ढोंगी बनारस समीक्षा करने आते है। तब नीलकंठ तिवारी से गांजा लेने आते है। ऐसा अपशब्द कहकर सार्वजनिक रूप से हंस रहा था। जिससे जनता में रोष है। अदालत में आरोपी के अधिवक्ता अनुज यादव की दलील थी। कि आरोपी पर मुख्यमंत्री पर अपशब्द कहने और गांजा लेने का आरोप है। जिसमे 3 वर्ष की सजा का प्रावधान है। मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा विचारणीय अपराध है। अदालत ने दोनों पक्षो की दलीले सुनने के बाद जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया।                


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...