मंगलवार, 6 अक्तूबर 2020

स्टार क्रिकेटर नजीब का निधन, लगा झटका

स्टार क्रिकेटर का निधन, क्रिकेट जगत को तगड़ा झटका। 


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। क्रिकेट जगत के लिए एक बुरी खबर है।
अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज नजीब ताराकई का निधन हो गया है। नजीब जिंदगी की जंग हार गए और आज उनकी मृत्यु हो गई। 29 साल के ताराकई को अफगानिस्तान में एक सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे आईसीयू में थे, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। ताराकई के निधन पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने गहरा दुख जताया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बारे में जानकारी दी और अफगान क्रिकेट को हुए बड़े नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ट्विटर पर लिखा, “एसीबी और क्रिकेट प्रेमी देश अफगानिस्तान ने अपने आक्रामक ओपनिंग बल्लेबाज और बहुत ही उम्दा इंसान नजीब ताराकई को खो दिया है। एक दुखद ट्रैफिक दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। अल्लाह उस पर अपनी कृपा करें।”             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...