सोमवार, 5 अक्तूबर 2020

सादगी पूर्ण मनाया जाएगा चेहल्लुम का पर्व

इस वर्ष सादगी पूर्ण मनाया जाएगा चेहल्लुम का पर्व।


नई दिल्ली। कोरोना महामारी और विधानसभा उपचुनाव के आचार संहिता के बीच शहर में इस बार 7 अक्टूबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय चेहल्लुम का पर्व सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। इसको लेकर इतवारिया बाजार सुसनेर में तैयारियां का दौर शुरू हो चुका है। विद्युत साज-सज्जा के साथ ही वर्षों पुराने व नए ताजियों को आकर्षक रूप में सजाया जाकर उनकी साफ सफाई की जा रही है। शासन के गाइडलाइन के अनुसार ताजियों की ऊंचाई शासन के निर्देशानुसार रखी जाएगी। इसी के तहत प्रतिवर्ष चेहल्लुम के पर्व पर निकाले जाने वाले जुलूस भी इस बार नहीं निकाला जाएगा सिर्फ नगर के इतवारिया बाजार में एक ही जगह पर ताजियों का मुकाम लगाकर श्रद्धालुओं द्वारा मन्नतें मांगी जाएंगी। शब्बीर हुसैन बोहरा के अनुसार 40 वें के पर्व को इस बार सादगी से मनाया जाएगा। कोविड-19 को देखते हुए सरकार की गाइडलाइन का पूरा पूरा पालन किया जाएगा इसके लिए आयोजन स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मांस्क व सैनिटाइजर की भी व्यवस्था रहेगी। यहां पर 7 व 8 अक्टूबर को चेहल्लुम का पर्व मनाया न 2 जाएगा। दिनों में यहां आने वाले श्रद्धालुओं के द्वारा नारियल चढ़ाकर मन्नतें मांगी जाती है। साथ ही मन्नतें पूरी होने पर मिठाई और नारियल जैसी सामग्री से तुला दान भी किया जाता है। इस दो दिवसीय पर्व में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की अपील शब्बर हुसैन बोहरा  ने नागरिकों से की है।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...