सोमवार, 19 अक्तूबर 2020

रोग-तनाव को लेकर 1 दिवसीय सेमिनार आयोजित

भीखी। शहीद भगत सिंह यादगारी लाइब्रेरी में साहित्य कला मंच और तर्कशील सोसायटी की ओर से मानसिक रोग व बढ़ रहे तनाव के बारे में एक दिवसीय सेमिनार करवाया गया। इसमें मुख्य अतिथि साहित्यकार श्याम सुंदर थे। समागम की प्रधानगी पंजाब पुलिस के रिटायर्ड आइजी अमर सिंह चहल ने की। श्याम सुंदर ने लोगों में बढ़ रहे मानसिक रोग तथा बढ़ रहे तनाव संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोगों में बढ़ रहे तनाव और मानसिक परेशानी का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि साहित्य से जुड़कर हम लोग अंधविश्वास से दूर रह सकते हैं। रिटायर्ड आइजी अमर सिंह चहल ने कहा कि साहित्य के साथ जुड़कर हम अपने समाज को एक नई दिशा दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास से मानव जुर्म की ओर बढ़ जाता है। मानसिक परेशानी के चलते कई घटनाओं को अंजाम देता है। पुस्तकें पढ़ने से मनुष्य काफी हद तक इन अंधविश्वास से दूरी बनाने में सफल होता है।                 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...