सोमवार, 5 अक्तूबर 2020

रिपोर्ट के बाद स्वरा भास्कर का ट्वीट वायरल

रिया को रिहा करो एम्स की रिपोर्ट के बाद स्वरा भास्कर का ट्वीट वायरल।


रोशन प्रजापति
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की रिपोर्ट आने के बाद ड्रग तस्करी और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में बंद अभिनेत्री रेय चक्रवर्ती को रिहा करने की मांग उठने लगी है। इस मामले में अभिनेत्री स्वरा भास्कर का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने रिया को रिहा करने की मांग की है। दरअसल सुशांत मामले में भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के डॉक्टरों ने कहा कि यह केस सुसाइड का है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी एम्स की रिपोर्ट सामने आने के बाद लोकसभा में रिया को रिहा करने की मांग की थी। कांग्रेस नेता की बात के समर्थन में स्वरा ने एक ट्वीट में लिखा।वेल डन सर। और हैशटैग के साथ हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ लिखा। रिलीज रिया चक्रवर्ती। स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक ट्वीट में लिखा। हम सभी सुशांत जी की मृत्यु से दुखी हैं। लेकिन एक महिला को आरोपी के रूप में फंसा कर उन्हें (सुशांत को) सम्मानित नहीं किया जा सकता। मैंने पहले ही कहा है कि रिया चक्रवर्ती एक बेकसूर महिला है। उन्हें और अधिक प्रताड़ित किए बगैर रिहा किया जाना चाहिए वह राजनीतिक साजिश का शिकार हुई है।
हाल ही में द वीक में प्रकाशित एक कॉलम में स्वरा ने लिखा था कि नेपोटिज्म की शुरुआती बहस के बाद सुशांत के पिता द्वारा पटना में एफआईआर दर्ज कराने के बाद ध्यान रिया की ओर कर दिया गया। स्वरा ने लिखा।यह एक चौंकाने वाले बदनामी कैपेंन और हिस्टेरिकल मीडिया ट्रायल के कारण हुआ जिसने व्यावहारिक रूप से रिया को हत्या का दोषी बता दिया। बिना किसी सबूत और तथ्यों के आधार पर जो अब झूठ साबित हो रहा है।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...