शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2020

फटाफट तैयार कर सकते हैं सूजी का ढोकला

ढोकला एक फेमस नाश्ता है। आमतौर पर ढोकला बेसन से बनाया जाता है। लेकिन आज हम सूजी का ढोकला बनाने के रेसिपी बताएंगे। सूजी का ढोकला एक फटाफट बनने वाला नाश्ता है। और इसको बनाना भी बहुत आसान होता है। आप झटपट सूजी का ढोकला सुबह या शाम के नाश्ते में परोस सकते हैं। ऐसे बनाए आसान तरीके से सूजी का ढोकला। सबसे पहले बर्तन में रवा छान लें। फिर इसमें दही नमक और पानी डालकर घोल को पतला करने तक फेंटें।
अब घोल को 20 मिनट के लिए रखा छोड़ दे।
कड़ाही या भगोने में स्टैंड रखकर एक ग्लास पानी डालकर गर्म करें और एक थाली में तेल लगा कर चिकना कर लें।
इसके बाद घोल में बेकिंग सोडा और एक छोटा चम्मच तेल डालकर मिक्स करें। फिर घोल के तेल लगी थाली में डालकर फेलाएं। अब थाली को कड़ाही या भगोने में रखे स्टैंड के ऊपर रखकर पानी वाले बर्तन को दूसरी थाली से ढक दें और आंच मध्यम कर दें। 15 मिनट बाद बर्तन से थाली हटाकर घोल में चाकू या टूथपिक डालकर देखें, अगर इसमें घोल नहीं चिपकता है। तो घोल वाली थाली को बर्तन से निकाल लें।
फिर ढोकले के बेस को ठंडा करके चौकोर टुकड़ों में काट लें। तैयार हैं ढोकले। अब इसमें तड़का लगाने के लिए गैस पर पैन में तेल गर्म करें। तेल में जीरा, राई, करी पत्ता और हरी मिर्च का तड़का लगाकर 15 सैकेंड मध्यम आंच पर चलाएं। इसके बाद गैस बंद करके तड़के को ढोकलों के ऊपर डालकर इन्हें मिक्स कर लें। अब ढोकले हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके नारियल चटनी और हरी चटनी के साथ सर्व करें।              


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...