गुरुवार, 1 अक्तूबर 2020

पंजाबः ट्रैक्टर रैलियों का नेतृत्व करेंगे राहुल

राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू किए गए कृषि कानूनों का विरोध करने के मद्देनजर 3 से 5 अक्टूबर तक पंजाब में ट्रैक्टर रैलियों का नेतृत्व करेंगे, जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह भी शामिल होंगे। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। पार्टी ने कहा, पंजाब के सभी मंत्री व कांग्रेस विधायक इस रैली में शामिल होंगे। इसमें पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत और प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस दौरान किसानों की नाराजगी और उनके दर्द के लिए आवाज को बुलंद किया जाएगा, जिनकी आजीविका और भविष्य को केंद्रीय कानूनों ने दांव पर लगा दिया है।


                     

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...