सोमवार, 5 अक्तूबर 2020

नाबालिक लड़के के साथ कुकर्म, आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।


बृजेश केसरवानी


लखनऊ। थाना शिवाजी कालोनी के एरिया में नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म करने का मामलें सामने आया है। रोहतक पुलिस ने मामलें में त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग अंकित कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज पेश अदालत किया गया है। प्रभारी थाना शिवाजी कालोनी निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि बिहार निवासी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर धारा 377/506 भा.द.स. व पोस्को एक्ट के तहत अभियोग अंकित किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महिला अपने परिवार सहित थाना शिवाजी कालोनी के एरिया में किराये पर रहती है। उसी मकान में राहुल निवासी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) भी किराये पर रहता है। दिनांक 27.09.2020 को राहुल ने महिला के 5 वर्षीय लडके के साथ कुकर्म किया है। मामलें की जांच उप.नि. राजकरण द्वारा अमल में लाई गई। दौराने जांच दिनांक 03.10.2020 को आरोपी राहुल पुत्र सर्वजीत निवासी रुदरपुर भारतोला जिला देवरीया (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...