गुरुवार, 1 अक्तूबर 2020

ना झुकेंगे के हटेंगे, हक लेकर रहेंगे

‘ना झुकेंगे ना हटेंगे, अपना हक लेकर रहेंगे’ – लोहिया पार्क के निवासियों का धरना अविरल जारी।


अश्वनी उपाध्याय


गाज़ियाबाद। नंदग्राम के लोहिया विहार और शांति नगर में गाज़ियाबाद नगर निगम राजनीतिक ट्रेनिंग सेंटर बनाने के लिए घर तोड़ने की कार्रवाई कर रहा है। लोहिया विहार एवं शांति नगर के लोगों ने भी निगम की इस कार्रवाई के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। वार्ड-6 की पार्षद मायादेवी की अगुवाई में दोनों कॉलोनियों के लोग बुधवार से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। लोगों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मान ली जाती, वे ना तो झुकेंगे और ना ही धरने से हटेंगे। गौरतलब है कि नंदग्राम में 101 मकानों पर ध्वस्तीरकण की तलवार लटकी है।
राजनीतिक प्रशिक्षण केंद्र बनाने के लिए पहले चरण में ग्यारह मकानों को तोड़ा जाना है। नगर निगम साफ कर चुका है कि ये मकान हर कीमत पर तोड़े जाएंगे। उधर, कालोनी के लोग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। बुधवार से लोहिया विहार और शांति नगर के लोगों ने धरना भी शुरू कर दिया है। धरने की अगुवाई कर रहीं पार्षद मायादेवी का कहना है कि हम किसी भी कीमत पर अपना हक नहीं छोड़ेंगे, चाहे नगर निगम का बुलडोजऱ उनके ऊपर से गुजऱे, वे धरने से नहीं हटेंगे।
पार्षद मायादेवी ने कहा कि कॉलोनी के लोगों ने जमीन नगर निगम से नहीं खरीदी बल्कि किसानों से जमीन को खरीदा गया है। अगर कॉलोनी की जमीन एलएमसी की है तो उसमें नगर निगम के अधिकारी दोषी हैं। उन्होंने कहा कि लोहिया विहार और शांति नगर की जमीन की रजिस्ट्री तहसील में कराई गई, नगर निगम यहां के मकानों से हाऊस टैक्स वसूल रहा है, खड़ंजे और सड़कें नगर निगम ने ही कालोनी में बनाई हैं। बिजली के खंभे लगाकर बिल वसूले जा रहे हैं। आज बीस साल बाद नगर निगम को याद आ रहा है कि कालोनी एलएमसी की जमीन पर बसी हुई है।
मायादेवी ने कहा है कि लोहिया विहार और शांतिनगर के लोगों को जमीन के बदले जमीन दी जाए। जिन लोगों के मकान तोड़े गए हैं, उन्हें मुआवजा दिया जाए। कोई भी अन्य कीमत उन्हें कबूल नहीं है। इस दौरान धरनास्थल पर बैठे लोग नगर निगम विरोधी नारे भी लगाते रहे हैं।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...