मंगलवार, 13 अक्तूबर 2020

मधेपुराः खाद्यान्न नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन

मधेपुराः तीन महीने से खाद्यान्न नहीं मिलने पर किया प्रदर्शन।


मधेपुरा। मधेपुरा तीन महीने से खाद्यान्न नहीं मिलने पर सोमवार को लाभुकों ने चौसा पश्चिमी पंचायत भवन में जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा कर लोगों ने प्रखंड सहित जिले के वरीय अधिकारियों को आवेदन देकर कारवाई की मांग की है। हंगामा कर रहे आक्रोशित लाभुक चौसा पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 11 सहोरा टोला के थे। लाभुक रेखा देवी, बेबी देवी, कोहली देवी, पूनम देवी, ललिता देवी, पार्वती देवी, महेश्वर पासवान, विनोद पासवान, अखिलेश पासवान, राजेंद्र शर्मा, जनार्दन मंडल, कारे मंडल ने कहा कि पिछले तीन महीने से डीलर संतोष यादव उन लोगों को न तो गेंहू चावल दिया है और न ही चना वितरण किया गया है। इस कारण पीड़ित लाभुकों को भुखमरी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मंजू देवी, कंचन देवी, चांदनी देवी, संजो देवी, रामवती देवी, देवकी देवी, प्रमिला देवी, सविता देवी, नीलम देवी, बचकन पासवान, अरविद मंडल, धनेश्वर मंडल, वकील शर्मा, ब्रह्मदेव शर्मा ने कहा कि प्रत्येक राशन कार्ड धारी लाभुकों के बीच पांच किलो खाद्यान्न व दो किलो चना देने का प्रावधान है। लेकिन डीलर अपनी मनमानी से किसी को चार तो किसी को साढ़े चार किलो खाद्यान्न व मात्र एक किलो ही चना देते हैं। शिकायत करने पर डीलर उन लोगो के साथ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगते हैं। लाभुको ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कारवाई की मांग की है। जबकि डीलर संतोष यादव ने कहा कि कुछ तकनीकि खराबी फिगर प्रिट मशीन के कारण होता है। लेकिन अन्य तरह लगाए जा आरोप गलत है। वहीं इस मामले में चौसा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रभात कुमार ने बताया मामले के संदर्भ में जांच पड़ताल की जा रही है। गलत पाए जाने पर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...