शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2020

ग्लोबल आउटेज की वजह से ट्वीटर डाउन रहा

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर लगभग दो घंटे की ग्लोबल आउटेज की वजह से डाउन रहा। हालांकि अब ट्विटर सेवा फिर से बहाल हो गई है। लेकिन सर्विस के अचानक बंद होने से बहुत से यूजर्स को परेशानियों का सामना करना पड़ा। भारतीय समय के अनुसार करीब 7 बजे सोशल साइट ठप हो गई थी। कंपनी ने अब अधिकारिक जवाब देकर बताया है। कि उनकी साइट हैक नहीं हुई थी। इस दौरान कोई भी ट्वीट नहीं हो पा रहा था।  कुछ यूजर्स अपने अकाउंट में लॉगइन तो कर पा रहे थे। लेकिन उन्हें सर्च करने पर कुछ भी कंटेंट नहीं शो हो रहा था। कैलिफोर्निया स्थित कंपनी ने ट्वीट कर बताया ट्विटर आप में से कई लोगों के लिए डाउन हो गया है। और हम इसे वापस लाने और सभी के लिए चलाने के लिए काम में लगे हुए हैं। हमारी अपनी आंतरिक सिस्टम से कुछ परेशानी थी। हमारी सिक्योरिटी या साइट हैक होने का कोई सबूत नहीं मिला है।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...