सोमवार, 12 अक्तूबर 2020

डीएम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न

ग़ाज़ीपुर। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता मेे सोमवार को धान क्रय के सम्बन्ध मे समीक्षा बैठक राईफल क्लब सभागार मे सम्पन्न हुई। बैठक मे 15 अक्टूबर से धान क्रय केन्द्र चालू किये जाने के सम्बन्ध मे सभी क्रय एजेन्सियों के जिला प्रबन्धको को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि 15 अक्टूबर से पूर्व ही क्रय केन्द्रो पर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाय। जिससे किसानो को केन्द्रो पर धान लाने के पश्चात कोई परेशानी न होने पाये। धान क्रय मे किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर सम्बन्धित क्रय एजेन्सियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। बैठक मे समस्त उपजिलाधिकारी,जिला खाद्य विपणन अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...