शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2020

भारत में मिला दो सिर वाला 'दुर्लभ शार्क'

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। प्रकृति में कुछ चीजों ऐसी होती हैं, जिसके बारे में हमें कोई अंदाजा या ज्ञान नहीं होता है लेकिन जब हम उसे देखते हैं तो चौंक जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ महाराष्ट्र के पालघर में, जहां एक मछुआरे ने दो सिर वाले शार्क के बच्चे को पकड़ा जो बेहद ही दुर्लभ दिख रहा था। सतपति गांव के मछुआरे नितिन पाटिल ने इस छोटी मछली को अपने जाल में फंसा लिया।शार्क मछली के बच्चे के दो सिर देखकर वो भी हैरान रह गए और तस्वीरें लेने के बाद उसे फिर से समुद्र में छोड़ दिया।वैज्ञानिकों के मुताबिक इस दुर्लभ शार्क के दो सिर होने का कारण आनुवंशिक समस्या हो सकती हैं। अब दो सिर वाले शार्क मछली के बच्चे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।                           


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की

डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की पंकज कपूर  नैनीताल/हल्द्वानी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में नैनीताल ...