सोमवार, 5 अक्तूबर 2020

1100 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। जमानिया पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। जमानिया थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रविवार की शाम उपनिरीक्षक मंजर अब्बास ने गंगा पुल के पास से दिलबर कुरैशी को 1 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह गांजा को बिहार राज्य में बेचने के लिए ले जा रहा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल सौरव सिंह, कांस्टेबल शिवा कुमार, कांस्टेबल बलवंत सिंह, कांस्टेबल रत्नेश कुमार और कांस्टेबल गोविंद निर्मल शामिल रहे।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...