सोमवार, 21 सितंबर 2020

विरोध करने पर दबंगों ने पति-पत्नी को पीटा

कविनगरछेड़छाड़ का विरोध करने पर पति-पत्नी को पीटा दबंगों ने  ।    


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। थाना कविनगर क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर दूध कारोबारी और उनकी पत्नी के साथ चार लोगों द्वारा तमंचे की बट से मारपीट करने और गोली चलाने का मामला प्रकाश में आया है। हमले में दंपति घायल हो गया। आरोप है।कि आरोपियों ने भागते समय जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पीड़ित दंपति के भांजे ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है।कि जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है।
ग्राम बम्हैटा में रहने वाले संजीव ने बताया कि उसके मामा रविंद्र यादव का गांव में ही दूध का कारोबार है। वह मामी ओमपाली के साथ बाइक से जा रहे थे। आरोप है।कि रात करीब नौ बजे गांव में ही पतली वाली गली के निकट गांव निवासी प्रमोद, रवि, जितेंद्र और संदीप ने बाइक रोक ली और मामी पर कमेंट करने लगे। विरोध करने पर छेड़छाड़ कर मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट में मामा के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया गया। वहीं मामी को भी चोट आई है। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों को देखकर आरोपी गोली चलाते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में संजीव ने चारों हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...