शनिवार, 19 सितंबर 2020

विधेयक के विरोध में जजपा और भाजपा

कृषि विधेयक के विरोध में जजपा वह भाजपा के कद्दावर नेताओं की आढ़त भी हड़ताल में शामिल।


रतन सिंह


होडल। होडल अनाज मंडी समिति ने सरकार के कृषि विधेयक को काला कानून करार दिया है। पूर्व मंत्री एवं जजपा के कद्दावर नेता के आश्वासन के बाद भी हड़ताल हड़ताल वापस लेने के मूड में नहीं है। आज दूसरे दिन भी व्यापारियों ने अपने व्यापारिक संसथान पूरी तरह बंद रखे। भाजपा एवं जजपा के नेताओ की दुकाने भी हड़ताल में शामिल है। होडल अनाज मंडी समिति सरकार से पूरी तरह आरपार की लड़ाई के मूड में नजर आ रही है।


 होडल अनाज मंडी में भाजपा के विधायक जगदीश नायर , पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सोरोत, भाजपा नेता भूपेश गोयनका, महावीर जैन, जजपा के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव हर्ष कुमार, जजपा के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सोरोत जैसे नेताओ की आढ़त की दुकाने हे। व्यापर मंडल के आह्वान पर सभी आढ़तियों ने हड़ताल के पक्ष में अपनी दुकाने पूरी तरह बंद कर दी है। बताया गया है की पूर्व मंत्री एवं जजपा नेता हर्ष कुमार ने आज होडल अनाज मंडी का दौरा किया और व्यपारियो को समझाने का प्रयास किया लेकिन व्यपारी जब तक अध्यादेश में संसोधन नहीं होता मानने को तैयार नहीं हैं।


केंद्र सरकार  एक ओर सरकार से लेकर प्रदेश सरकार इस अध्यादेश को किसानो के हित में बता रही है वही व्यापारी वर्ग  इसे काला कानून घोषित करने में लगे हुए हैं। व्यापारियों  ने कहा कि सरकार ने व्यापारियों के बच्चों के हाथ में कटोरा देने का कानून पास किया है जब तक सरकार इस काले कानून को वापस नहीं लेती हैं हड़ताल समाप्त नहीं करेंगे।                  


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया

मैच: केकेआर ने आरसीबी को 1 रन से हराया  मिनाक्षी लोढी कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के मैच नंबर-36 में कोलकाता नाइट राइडर्स (के...