बुधवार, 23 सितंबर 2020

तनाका बनी दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला

दुनिया की सबसे बुजुर्ग महिला। जापान की केन तनाका का नाम गुइनगुइन्निस वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज


नई दिल्ली/टोक्यो। जापान की केन तनाका को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स  ने दुनिया के सबसे पुराने जीवित शख्स के रूप में मान्यता दी है। इस बीच केन तनाका ने एक और रिकॉर्ड तोड़ते हुए जापान की सबसे उम्रदराज शख्सियत होने की उपलब्धि भी हासिल कर ली है। केन तनाका से पहले ये रिकॉर्ड एक अन्य जापानी महिला के ही नाम था। जिनका नाम था। नबी ताजिमा। नबी की मौत अप्रैल 2018 में 117 वर्ष 260 दिन की उम्र में हुई। वहीं केन तनाका शनिवार को 117 साल और 261 दिन की हो गई हैं।
पति और बड़े बेटे की मौत द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई थी।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक उनका जन्म 2 जनवरी 1903 को हुआ था। पिछले साल 9 मार्च को 116 साल 66 दिन पूरे करने के बाद उनका नाम सबसे उम्रदराज महिला के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया था। और प्रमाणपत्र सौंपा था। वे आठ भाई-बहनों में सातवें नंबर की हैं। 19 साल की उम्र में तनाका की शादी हिदेओ तनाका से हुई थी। उनके चार बच्चे हैं। बाद में उन्होंने एक बच्चे को गोद भी लिया। तनाका के 8 पोते-पोतियां हैं।60 साल की उम्र में इस आदमी ने मांगी Job, हर किसी ने ठुकराया तो ऐसे दिखाई Fitness
तनाका के पति और सबसे बड़े बेटे की मौत द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई थी। उसके बाद से वे एक दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करती थीं। तनाका जापान के फुकुओका शहर में रहती हैं। वहीं नई उपलब्धि हासिल करने के बाद उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के कारण पारिवारिक यात्राओं पर प्रतिबंध के बावजूद हर दिन अपने जीवन का आनंद ले रही थीं। एक परिवार के रूप में हम नए रिकॉर्ड से खुश और गर्व महसूस कर रहे हैं।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...