शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट आई

सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर! कीमतों में आई जबरदस्त गिरावट जानें नई कीमत।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। सोने के जेवरात खरीदने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। सोने के दाम में लगातार गिरावट की वजह से महीनों के बाद सोना एक बार फिर से 50 हजार रुपये के नीचे आ चुका है। स्पॉट गोल्ड की कीमतों में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली फेस्टिव सीजन से ठीक पहले महामारी के चलते वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता और बढ़ती बेरोजागरी से पीली धातु के दाम में कमी देखने को मिल रही है। मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गुरुवार को सोना 613 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 49,638 रुपये के स्तर पर आ गया है। दुनियाभर में सोने की मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। सोने की सबसे ज्यादा खपत चीन में होती है।वायदा बाजार में भी अक्टूबर के लिए सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई  यह 0.45 फीसदी लुढ़ककर 49,293 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। बीते चार दिन में सोने के दाम में करीब 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है।
इस एक्ट्रेस को सता रहा जान का खतरा कहा मैं छत से लटकी हुई पाई गई तो डॉलर में मजबूती का असर
पिछले महीने ही सोने का भाव उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। इस बीच हालिया गिरावट से अलग अधिकतर एनलिस्ट्स व ट्रेडर्स सोने के भाव को लेकर अभी भी आशावादी दिखाई दे रहे हैं। वर्तमान में सोने के दाम पर सबसे ज्यादा अमेरिकी करंसी डॉलर का असर देखने को मिल रहा है। इस सप्ताह अमेरिकी कंरसी में मजबूती देखने को मिली है।
ब्याज दरों ने बिगाड़ा खेल
जानकारों का कहना है। कि विकसित देशों में ब्याज दरें शून्य के करीब पहुंच चुकी हैं। केंद्रीय बैंकों ने भी संकेत दिया है। कि लंबे समय तक ब्याज दरें कुछ ऐसी ही रहेंगी। आमतौर पर ब्याज दरों का असर सोने के दाम पर पड़ता है।ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है। ब्याज दरें शून्य के करीब होने से अधिकतर लोग सुरक्षित निवेश के गोल्ड में निवेश का विकल्प चुन सकते हैं। इससे कीमतों में तेजी आने का अनुमान है।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...