शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

सेवा के 103 कार्यक्रम आयोजित हुए

भानु प्रताप उपाध्याय 


गौ सेवा भोजन सेवा का 103 वा कार्यक्रम पशु पक्षी जीव जंतु गौ माता सेवा समिति ने आयोजित किया


शामली। आज दिनाक 11 सितंबर को नगर की बड़ी गौशाला में गोवंशों गौमाताओ व मार्ग में मिलने वाले बेजुबान पशुओ को समिति ने भोजन सेवा की। समिति टीम भोजन वाहन गाड़ी द्वारा विभिन्न स्थानों पर जाकर हरा चारा आटा चोकर मिलाकर मूक जानवरो को सेवा कार्य किया गया।आज कार्यक्रम का 103 वा दिवस रहा। जमीन में चीटियों के भोजन हेतु गोला पेड़ के नीचे दबाया गया। पक्षियो को दाना खिलाया गया।यह सेवा कोरोना संकट काल से निरन्तर जारी है। आओ हम सब गौ सेवा व रक्षा अभियान में अपना योगदान अर्पित कर कर्तव्य पालन करे। समिति महामंत्री नन्द किशोर मित्तल गौ सेवा भोजन कार्यक्रम हेतु समर्पित भाव से सयोजन कर रहे है। कोरोना योध्या बनकर इनकी सेवा कोरोना महामारी में भी जारी हर दिन रही अब भी सेवा कार्य को बराबर देख रेख में कर रहे है। ट्रस्ट संस्थापक अमरीश संगल जी ने आज कार्यक्रम के दौरान अपने विचार रखे। आज के गौपालक समिति अध्यक्ष सतीश गोयल,सरक्षक अरुण जैन मैनेजर इंडियन बैंक,डॉ राजेन्द्र गोयल,सोनू सैनी, अर्पित मित्तल,ट्रस्ट अध्य्क्ष आशीष संगल,नत्थू सिंह गर्ग बुढ़ाना ,टेक चंद मित्तल ,नरोत्तम दास गर्ग,नीरज जैन गढ़ी पुख्ता,पराग संगल,उपस्थित रहे।       


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...