गुरुवार, 24 सितंबर 2020

रोहित ने वॉर्नर को पीछे छोड़ बनाया कीर्तिमान

आइपीएल 2020- रोहित शर्मा ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ते हुए आईपीएल में यह बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम


नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के कप्तान और तूफानी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया है। रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 54 गेंदों में 80 रन बनाकर न सिर्फ आईपीएल के फैंस का खूब मनोरंजन किया बल्कि छह छक्के और तीन चौके लगाने के साथ ही। आईपीएल में रोहित शर्मा ने अपने 200 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया। इसके अलावा उन्होंने एक और आई पी एल का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।रोहित शर्मा आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अब तक नंबर वन चल रहे डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ दिया है। रोहित शर्मा ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 904 रन बनाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम था। जिन्होंने 829 रन बनाए थे। इसके अलावा इस रिकॉर्ड में तीसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 825 रन बनाए हैं।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...