गुरुवार, 3 सितंबर 2020

रिकॉर्डः 24 घंटे में 83 हजार मामले

कोरोना अपडेट: देश में पिछले 24 घंटों में आए रिकॉर्ड 83 हजार मामले, एक्टिव केस की संख्या 8 लाख के पार।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से भारत में ही फैल रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 83,883 नए मामले सामने आए हैं।वहीं 1,043 लोगों की जान चली गई है।देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 38 लाख के पार पहुंच गई है।
देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 38 लाख 53 हजार हो गई है। इनमें से 67,376 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 15 हजार हो गई और 29 लाख 70 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है।
अबतक 4 करोड़ 55 लाख सैंपल टेस्ट
आईसीएमआर के मुताबिक, कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं।2 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 4 करोड़ 55 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई।पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है।
12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण से उबरने की दर 77 प्रतिशत से अधिक है।कुल स्वस्थ्य हुए मरीजों में 30 प्रतिशत दो राज्यों , महाराष्ट्र और तमिलनाडु से हैं। देश के जिन 10 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से उबरने की दर अधिक है, उनमें दिल्ली (88.50 प्रतिशत), बिहार (87.90), तमिलनाडु (86.20), पश्चिम बंगाल (83), राजस्थान (81.90), गुजरात (80.80 प्रतशित) शामिल हैं।
मृत्यु दर में गिरावट
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.75% हो गई।इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है।इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 77% हो गई है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है।         


                                     


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...