शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश संक्रमित

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनियां कोरोना संक्रमित।


जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष डा. सतीश पूनियां भी वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डा. पूनियां ने स्वयं सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए कहा “कल जोधपुर जिले के प्रवास से आने के बाद कोराना की जांच कराई यद्यपि मुझे लक्षण नहीं थे लेकिन मेरी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है और डाक्टरी सलाह पर मैंने स्वयं को घर पर ही आइसोलेट किया है।”
उन्होंने कहा कि गत दिनों उनके संपर्क में आए लोगों को भी अपना परीक्षण करवा लेना चाहिए। पूनियां के कोरोना पॉजीटिव पाये जाने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए कहा ‘‘मुझे डा. पूनियां की कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव पाये जाने की जानकारी मिली है। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”
विधानसभा अध्यक्ष डा. सीपी जोशी ने भी ट्वीट कर कहा कि पूनियां के कोरोना पॉजिटिव होने का समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह शीघ्र स्वस्थ हो। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कैलाश चौधरी एवं अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद हनुमान बेनीवाल,राजेन्द्र गहलोत, किरोड़ी लाल मीणा, रामचंद्र बोहरा सहित कई सांसद, विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ ने भी पूनियां के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
इसी प्रकार पूर्व मंत्री एवं विधायक विश्वेन्द्र सिंह ,विधायक वासुदेव देवनानी, किरण माहेश्वरी, नारायण बेनीवाल सहित कई विधायकों एवं कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी तथा अन्य कई नेताओं ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। डा पूनियां बुधवार को जोधपुर जिले के दौरे पर गये थे। जिले के फलौदी में जोधपुर देहात के पूर्व जिलाध्यक्ष राधकिशन थानवी के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।
कोरोना संक्रमित थानवी का जोधपुर एम्स में निधन हो गया था। इसके बाद वह ओसियां तहसील के मांडिया गांव जाकर किसान आंदोलन के दौरान तबीयत बिगड़ने से अपनी जान गंवाने वाले युवा किसान नेता पुखराज डोगियाल के परिजनों को भी ढांढस बंधाया था। डोगियाल की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली थी। इस दौरान पूनियां से भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित कई लोग संपर्क में आये थे। उन्होंने जोधपुर में प्रेस वार्ता भी की थी।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, विधायक पब्बाराम विश्नोई, हमीर सिंह, रफीक खान, राम लाल जाट, अशोक लाहोटी एवं अर्जुन लाल जीनगर आदि भी कोरोना पीड़ित पाए गए थे।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...