सोमवार, 28 सितंबर 2020

प्रसिद्ध गीतकार अभिलाष का निधन हुआ

नई दिल्ली। ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ के रचयिता गीतकार अभिलाष का कल देर रात मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे। अभिलाष के एक परिवारिक मित्र विजय प्रभाकर नगरकर ने बताया कि अभिलाष ने मार्च में पेट के एक ट्यूमर का ऑपरेशन कराया था। तभी से उनकी तबीयत ठीक नहीं चल रही था। रेगांव पूर्व के शिव धाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनका वास्तविक नाम ओमप्रकाश कटारिया था। उनका जन्म 13 मार्च 1946 को दिल्ली में हुआ। उनके परिवार में एक पुत्र है। पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने उन्हें कलाश्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। सिने गीतकार


अभिलाष का विश्व प्रसिद्ध गीत ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ देश के 600 विद्यालयों में प्रार्थना गीत के रूप में गाया जाता है। विश्व की आठ भाषाओं में इस गीत का अनुवाद हो चुका है और इसे प्रार्थना गीत के रूप में गाया जाता है। इस गीत को वर्ष 1985 में फ़िल्म अंकुश के लिए संगीतबद्ध किया था। इस गीत को तकरीबन दो करोड़ माेबाइल फोन धारकों ने अपने कॉलर ट्यून बनाया है। ‘इतनी शक्ति हमें देना दाता’ गीत के अलावा गीतकार अभिलाष के लिखे सांझ भई घर आजा (लता), आज की रात न जा (लता), वो जो ख़त मुहब्बत में (ऊषा), तुम्हारी याद के सागर में (ऊषा), संसार है इक नदिया (मुकेश), तेरे बिन सूना मेरे मन का मंदिर (येसुदास) आदि गीत भी बेहद लोकप्रिय हुए। वह लगभग 40 सालों से फ़िल्म जगत में सक्रिय रहे।           


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...