गुरुवार, 3 सितंबर 2020

पेरेंट्स की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। बुधवार 2 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे अभिभावक संघ के कार्यकर्ताओं को ‘जनशक्ति एक आवाज़’ नाम की सामाजिक संस्था ने अपना समर्थन दिया है। संस्था के पदाधिकारियों ने पेरेंट्स एसोसिएशन को आज इस आशय का अपना समर्थन पत्र सौंपा।



इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉ. हरीश शर्मा ने आश्वासन दिया कि जब तक भूख हड़ताल चलेगी, संस्था के कार्यकर्ता इसमें कंधे से कंधा मिलाकर पूरा सहयोग देंगे। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज पंडित ने कहा कि समाजवादी पार्टी पेरेंट्स एसोसिएशन के साथ है। उन्होंने कहा कि सपा हमेशा जनता की आवाज़ बुलंद करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर स्कूलों की मनमानी नहीं चलने देंगे। इसके लिए समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को भी भूख हड़ताल पर बैठना पड़ा तो वे इसके लिए भी तैयार हैं। सपा कार्यकर्ता जेल जाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।


इस अवसर पर जनशक्ति एक आवाज़ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी, महानगर अध्यक्ष राजीव कुमार, विष्णु दुबे, अमित त्यागी, संस्था के संस्थापक डॉ. हरीश शर्मा, कमल शर्मा, अनिरूद्घ शर्मा, विशाल शर्मा, गोविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।                   


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...