रविवार, 13 सितंबर 2020

पीड़ितों के प्रति पूर्व विधायक की संवेदना

अतुल त्यागी, मुकेश सैनी
बड़ौदा सिहानी हादसे पर पूर्व विधायक गजराज सिंह ने जताया दुख, पीड़ितों के लिए की मुआवजे की मांग


बड़ौदा सिहानी हादसे के पीड़ितों को बेहतर इलाज और मुआवजा से प्रशासन- गजराज सिंह


हापुड़। बड़ौदा सिहानी में बॉयलर फटने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद पीड़ितों से मिलने के लिए पूर्व विधायक गजराज सिंह देवनंदनी अस्पताल और मधु नर्सिंग होम पहुंचे। देवनंदनी अस्पताल में 6 घायल लाएं गए थे। जिनमें से 11 साल की बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 5 मरीजों का इलाज अभी चल रहा है। मधु अस्पताल में 13 घायलों का इलाज चल रहा है, इनमें से एक 6 साल की बच्ची की हालात गंभीर बनी हुई है। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने इस हादसे पर दुख जताया और प्रशाशन से पीड़ित परिवारों को मुआवजे की मांग की और साथ ही जांच करने की अपील की। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने मृतक के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायलों के लिए 5 लाख और घायलों के लिए 2 लाख के मुआवजे की मांग की है। हादसे में आसपास के लोगों के पशुओं को भी गंभीर चोटें लगी हैं। उसके पश्चात गांव में जाकर उस जगह को भी देखा।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...