शनिवार, 19 सितंबर 2020

नपुसंक बनाए जाएंगे बलात्कारी, सजा मौत

बलात्कारी बनाए जाएंगे नपुंसक, मौत की सजा।


अबूजा। महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार की बढ़ती घटनाओं से जूझ रहे। नाइजीरिया में कदूना प्रांत की सरकार ने फैसला किया है कि तो स्विस बैंक में ऐसे खुलता ह अकाउंट किम जोंग ने सैन्य अधिकारी को सरेआम मरवाया, 90 गोलियों से किया छलनी। 2+2 वार्ता दूसरी बार टली,भारत-यूएस के रिश्तों में आई खटास।
महिलाओं और बच्चियों के साथ बलात्कार की बढ़ती घटनाओं से जूझ रहे। नाइजीरिया में कदूना प्रांत की सरकार ने फैसला किया है ।कि अब बलात्कारियों को सर्जरी करके नपुंसक बनाया जाएगा। यही नहीं जो अपराधी 14 साल से कम उम्र की बच्ची से हैवानियत करता है।उसे फांसी दे दी जाएगी। सरकार ने इस संबंध में कानून पर हस्ताक्षर कर दिया है।  दरअसल, कोरोना वायरस प्रतिबंधों की वजह से देश में बलात्कार की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। इससे लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जनता के गुस्से को देखते हुए राज्य के गवर्नर को आपातकाल की घोषणा करनी पड़ी है। गवर्नर नसीर अहमद इल रुफई ने कहा कि इस गंभीर अपराध से बच्चों को बचाने के लिए बेहद कड़े कदम उठाए जाने की जरूरत है। देश में बढ़ती रेप की घटनाओं को देखते हुए महिला संगठनों ने बलात्कारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप के इस सबसे अधिक आबादी वाले देश में बलात्कारियों को मौत की सजा देने की भी मांग की थी। राज्य के नए कानून में कहा गया है कि 14 साल से अधिक उम्र की लड़कियों के साथ बलात्कार करने पर बलात्कारियों को उम्रकैद की सजा दी जाएगी। 
यही नहीं सर्जरी करके बलात्कारियों को नपुंसक बना दिया जाएगा। वहीं अगर किसी महिला ने 14 साल से कम उम्र के बच्चे के साथ अगर रेप किया तो उसके गर्भाशय नाल को निकाल दिया जाएगा। पिछले दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी बलात्कारियों को फांसी देने का सुझाव दिया था। इमरान ने ऐसे बलात्कारियों को रासायनिक बंध्याकरण करने का भी सुझाव दिया था।  इमरान खान ने यौन दुव्यर्वहार करने वालों का एक नैशनल रजिस्टर बनाने का आह्वान किया। पाकिस्तानी पीएम ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि उन्हें लगता है।कि बलात्कारियों के तत्काल रासायनिक बंध्याकरण करने की जरूरत है। अगर ऐसा न हो तो कम से कम बलात्कारियों का जबरन सर्जरी कराया जाए ताकि वे भविष्य में दोबारा यौन अपराध न कर सकें।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...