रविवार, 13 सितंबर 2020

नहर में बहता हुआ मिला महिला का शव

नहर में बहता हुआ मिला महिला का शव , पुलिस मामले की जांच में जुटी।
 रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र के बाछूपुर गांव में देर शाम ग्रामीणों ने बछरावां रजबहा में एक युवती का शव बहता हुआ देखा। लोगों ने शव की फोटो और वीडियो बना ली, और उसे वायरल कर दिया। फोटो वीडियो वायरल होते ही बछरावां पुलिस हरकत में आई। 
देर रात लगभग 10 बजे शव को नहर से बाहर निकाला गया। पुलिस शिनाख्त के लिए प्रयास करती रही। रविवार की सुबह लगभग 10 बजे मीरख नगर थाना निगोहा जनपद लखनऊ के रहने वाले मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी शाहिदा बानो उर्फ रूबी (21) वर्ष के रूप में की। 
शिनाख्त होते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मीरख नगर थाना निगोहा जनपद लखनऊ निवासी मोहम्मद असलम ने बताया कि बेटी शाहिदा बानो की शादी 2018 में उन्होंने मुसंडी कालूखेड़ा थाना मौरावा निवासी मोहम्मद अरशद से की थी, जिससे उसका 1 साल 8 माह का लड़का बिलाल है। दामाद अरशद मुंबई में टेलर का काम करता है। ईद के त्योहार पर रूबी मायके आई थी तब से यहीं पर थी। शनिवार की सुबह उसकी अपने पति से फोन पर बातचीत हुई और कुछ कहासुनी हुई। 
दोपहर लगभग एक बजे रूबी घर से दवा लेने की बात कहकर निकली और देर शाम तक वापस नहीं आई तो उसकी खोजबीन की जाती रही। आज पता चला कि बछरावां थाने में लाश मिली है। पहचान की तो यह लाश उनकी लड़की रूबी की ही है। 
पिता असलम सिद्दीकी का कहना है कि पति से नाराज होकर ही रूबी ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।                   


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...