शनिवार, 19 सितंबर 2020

मुठभेड़ में बदमाश, कांस्टेबल को लगी गोली

मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश व सिपाही दोनों घायल।
 शैलेन्द्र मिश्र


 अंबेडकर नगर। उत्तर प्रदेश के जनपद अम्बेडकरनगर के थाना आलापुर पुलिस व बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश व सिपाही घायल हो गए। मामला आलापुर थाना क्षेत्र के चहोड़ा घाट का है।जहां शुक्रवार की देर शाम थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह बिड़हरघाट पुल के निकट हमराही पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे।इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो वह चहोंड़ा घाट की ओर भागा। सूचना पर सक्रिय हुए आलापुर थानाध्यक्ष बृजेश सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा करते ही बदमाश फायरिंग करने लगा। आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा गोली चलाई गई जिसमें बदमाश घायल हुआ वही बदमाश की गोली से आलापुर के कांस्टेबल तारकेश्वर भी चोटिल हुआ है। बदमाश की पहचान मनोज चौहान पुत्र सत्यनारायण चौहान निवासी कश्मिरिया चौराहा टांडा के रूप में हुई है।घायल सिपाही व बदमाश को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया गया सूचना पर क्षेत्राधिकारी जगदीश लाल तथा राजेसुलतानपुर थानाध्यक्ष राम लखन पटेल मौके पर पहुंचे और बदमाश से आवश्यक पूंछतांछ किया।                


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...