रविवार, 20 सितंबर 2020

लाभः अंतर जनपदीय तबादलों से हटी रोक

शिक्षा विभाग में अंतर जनपदीय तबादलों से हटी रोक, 45 हज़ार शिक्षकों को मिलेगा लाभ।


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (रविवार को) बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापकों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री ने अंतर्जनपदीय तबादलों पर लगी रोक हटा दी है। जिसके बाद अब टीचरों के एक जिले से दूसरे जिले में ट्रांसफर हो सकेंगे।  अब यह तबादले ऑनलाइन किए जाएंगे। दरअसल लॉकडाउन के चलते यह प्रक्रिया रोक दी गई थी। एक लाख से अधिक शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किए थे।इनमें से 45000 अध्यापकों के ट्रांसफर होंगे। बताया जा रहा है। कि सीएम के इस आदेश के बाद महिला शिक्षकों, दिव्यांगों गंभीर रूप से बीमार शिक्षकों को वरीयता दी जाएगी।बता दें कि योगी सरकार ने लॉकडाउन से पहले शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी में बदलाव किया था। नई पॉलिसी के मुताबिक बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के ट्रांसफर के लिए 5 साल की समय सीमा को घटाकर 3 साल कर दिया गया था। सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत दी थी। उनके लिए तबादले की समय सीमा को सिर्फ 1 साल किया गया था। सरकार ने फौजियों की पत्नी को ट्रांसफर में प्राथमिकता देना निश्चित किया था। इसके अलावा गंभीर रूप से पीड़ित शिक्षकों को भी तबादले में सुविधा देने की बात कही थी।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...