शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

झूठ बोलकर अफ़वाह फैला रहा विपक्ष

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान बिलों पर मचे घमासान के बीच एक बार फिर विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने बगैर किसी दल का नाम लिए विपक्ष पर किसानों के मुद्दे पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि किसानों से हमेशा झूठ बोलने वाले कुछ लोग अपने राजनीतिक स्वार्थ की वजह से किसानों को भ्रमित करने में लगे हैं।


प्रधानमंत्री मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर शुक्रवार को भाजपा कार्यकतार्ओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए कहा, ये लोग अफवाहें फैला रहे हैं। किसानों को ऐसी किसी भी अफवाह से बचाना भाजपा कार्यकतार्ओं की जिम्मेदारी है। हमें किसान के भविष्य को उज्‍जवल बनाना है।प्रधानमंत्री मोदी ने संसद से पास हुए किसानों से जुड़े बिलों को लेकर कहा, अब दशकों बाद किसान को अपनी उपज पर सही हक मिल पाया है। कृषि में जो सुधार किए हैं उसका सबसे ज्यादा लाभ छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा। किसानों को कर्ज लेने की मजबूरी से बाहर निकालने के लिए हमने एक अहम काम पूरी ताकत से शुरू किया है।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...