शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

गोदभराई और बच्चों का किया अन्नप्राशन

रुड़की। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत हीराहेड़ी गांव में शुक्रवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जहां गर्भवतियों की गोदभराई की गई। वहीं बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया गया।


इसके अलावा पोषण बैठक का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवतियों एवं धात्रियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर बाल विकास परियोजना ग्रामीण प्रथम की सुपरवाइजर ऋचा गर्ग ने बताया कि गर्भावस्था में पौष्टिक भोजन करने से गर्भस्थ शिशु का विकास सही होगा और बच्चा स्वस्थ पैदा होगा। साथ ही गर्भवती भी स्वस्थ रहेगी। उन्होंने धात्रियों को शिशु को स्तनपान कराने से होने वाले फायदों के बारे में बताया। सुपरवाइजर ने बताया कि राष्ट्रीय पोषण माह के तहत 30 सितंबर तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाओं को पोषण के संबंध में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में हीराहेड़ी की उप प्रधान सुदेश, गर्भवतियों, धात्रियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता उपस्थित रही (जासं)             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...