सोमवार, 7 सितंबर 2020

गर्भवती से कोरोना टेस्ट के नाम पर दुष्कर्म

गर्भवती महिलाओं से कोरोना टेस्ट के नाम पर दुष्कर्म,आरोपी स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार।


राजिम। गर्भवती महिलाओं के साथ कोरोना टेस्ट के नाम पर दुष्कर्म के मामले मेंं आरोपी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोरोना जांच के नाम पर तीन दिनों तक महिलाओं के घर जाता रहा। महिलाओं को अलग कमरे में ले जाकर उनके साथ अश्लीलता की। शुरूआत में इस घटना से डर चुकी महिलाओं ने चुप्पी साधे रखी मगर बाद में पतियों को इसकी जानकारी दी। रविवार को इस मामले में पुलिस ने आरोपी स्वास्थ्य कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। राजिम थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी शत्रुघन सेन राजिम का रहने वाला है। यह सुरसाबांधा गांव के उपस्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्यकर्मी के पद पर पदस्थ है। इस गांव में एक घर से कुछ लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए। इन लोगों को कोविड सेंटर मे भेज दिया गया था। इसके बाद परिवार के बाकी लोगों की जांच होनी थी। आरोपी शत्रुघ्न सेन 2 सितम्बर उसी घर में पहुंचा। यहां 3 महीने और 9 माह की गर्भवती महिलाएं थीं। इन्हीं के साथ आरोपी ने अश्लीलता की। इसके बाद वो 3 और 4 सितंबर को भी जांच के नाम पर घर गया और घटना को दोहराने लगा।                                 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...