शनिवार, 12 सितंबर 2020

एमपी में कोरोना बना संकट, तोड़े रिकार्ड

मध्यप्रदेश में कोरोना बन रहा है महासकंट टूटे कोरोना के सारे रिकार्ड, 24 घंटे में मिले 2240 नए केस, 30 मौतें।


भोपाल। मध्य प्रदेश  में कोरोना ने अब तक का सबसे विकराल रूप धारण कर लिया है| अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए शुक्रवार को कोरोना के 2240 नए केस सामने आये हैं| इससे पहले गुरूवार को 2187 नए मरीज मिले थे| शुक्रवार को मिले नए पॉजिटिव के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 83619 हो गई है। दूसरी ओर राहत की खबर यह है कि आज 1651 मरीजों ने कोरोना को मात दी है।
कोरोना काल में तमाम प्रतिबंधों से रियायत और चुनावी सभाओं ने संक्रमण को अब खतरनाक स्थिति में पहुंचा दिया है| संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं, मध्य प्रदेश द्वारा जारी मीडिया बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 23431 सैंपल की जांच की गई। जिसमे से 176 सैंपल रिजेक्ट हो गए। वहीं 21191 सैंपल नेगेटिव और 2240 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 83619 हो गया है| जल्द ही यह आंकड़ा एक लाख के पार होगा| कोरोना के बढ़ते ग्राफ के बावजूद अब कोरोना नियंत्रण की तैयारियां कही दिखाई नहीं दे रही| इसके उलट जोर शोर से चुनावी सभाएं की जा रही है|
प्रदेश में अब तक 62936 मरीजों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीतकर अपने घर लौटे चुके हैं। वहीं प्रदेश में आज 30 संक्रमितों की मौत हो गई। जिसके बाद अब मृतकों का कुल आंकड़ा बढ़कर 1691 हो गया है| प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या 18992 हो गई है| इंदौर में 326 भोपाल में 235 ग्वालियर में 188 और जबलपुर में 170 नए केस सामने आये हैं| पिछले 24 घंटे में सभी 52 जिले कोरोना के शिकार हुए हैं|                


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...