शुक्रवार, 11 सितंबर 2020

चीनी फाइटर जेट ने फिर की घुसपैठ

चीनी फाइटर जेट ने की घुसपैठ, ताइवान ने फिर भगाया।      


बीजिंग। चीन के जंगी जहाज लगातार दो दिन ताइवान के एयरस्पेस में दाखिल हुए। ताइवान की एयरफोर्स ने उन्हें खदेड़कर बाहर किया।
चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने ताइवान को धमकाना नहीं छोड़ा है। लगातार दूसरे दिन ताइवान के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन में गुरुवार तड़के चीन के फाइटर जेट जा पहुंचे। देश के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने यह तो नहीं बताया कि कितने चीनी एयरक्राफ्ट वहां पहुंचे थे। हालांकि, यह बताया गया कि एसयू-30 लड़ाकू विमान और वाई 8 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ताइवान के दक्षिणी एडीआईजेड में दाखिल हो गए।
बाहर निकालकर लिया दम
इसके बाद ताइवान की वायुसेना ने ‘उपयुक्त और असरदार’ प्रतिक्रिया दी। जब तक ये जेट एडीआईजेड से बाहर नहीं हो गए, उन्हें मॉनिटर किया जाता रहा। इसी बीच मंत्रालय ने चीन के बार -बार जंगी जहाज भेजने की निंदा की है। ताइवान का कहना है कि इस हरकत से क्षेत्रीय शांति और स्थिरता पर प्रभावित होती है और ताइवान के लोगों के मन में चीन के प्रति नकारात्मक भावनाएं पैदा हो सकती हैं।
‘नहीं डरेंगे’
इससे पहले बुधवार को भी मंत्रालय ने बताया था एसयू-30 फाइटर और चेंगडू जे-10 के फाइटर दक्षिणपश्चिम एडीआईजेड में दाखिल हुए थे। ताइवान की सेना ने उन्हें तब भी बाहर का रास्ता दिखाया था। ताजा घटना के बाद ताइवान के विदेश मंत्रालय ने चीन की निंदा की है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अलर्ट रहने के लिए कहा है। ताइवान ने कहा है, ‘हम मजबूती से खड़े रहेंगे और डरेंगे नहीं।’
‘दूसरों के पीछे भी आ सकता है चीन’
चीन दो करोड़ 30 लाख की आबादी वाले ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है और लगातार सैन्याभ्यास और हवाई गश्ती के साथ सैन्य शक्ति के दम पर इसे अपने क्षेत्र में मिलाने की बात कह चुका है। चीन ने अपने हजारों सैनिक भी सीमा पर इसके लिए तैनात कर रखे हैं। ताइवान ने यह भी कहा है कि चीन अभी ताइवान के पास सैन्य अभ्यास कर रहा है। आने वाले वक्त में दूसरे देशों को धमकाने के लिए वह ऐसा उनकी सीमा के पास भी कर सकता है।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...