शुक्रवार, 25 सितंबर 2020

बिहार चुनावः तीन चरणों में होगा मतदान

चुनाव आयोग ने की बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान…जानिए कब होगी वोटिंग


पटना। 28 अक्टूबर से 3 चरणों में होगा बिहार चुनाव मतगणना 10 नवंबर को बिहार में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे।
पहले चरण में 71 सीटों पर चुनाव 31 हजार पोलिंग स्टेशन
दूसरे चरण में 94 सीटों पर चुनाव 42 हजार पोलिंग स्टेशन
तीसरे चरण में 78 सीटों पर चुनाव 33.5 हजार पोलिंग स्टेशन
मतदान का समय एक घंटा बढ़ाया गया है। अब सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होंगे। सुनील अरोड़ा मुख्य चुनाव आयुक्त।
एक बूथ में एक हजार से अधिक नहीं होंगे मतदाता 6 लाख पीपीई किट, 7 लाख हैंड सैनेटाइजर का होगा इस्तेमाल
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। और अब चुनाव तारीखों का ऐलान हो रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कोरोना संकट की वजह से दुनिया के 70 देशों में चुनावों को टाल दिया गया। कोरोना संकट के बीच बिहार और उपचुनावों को लेकर लगातार मंथन किया गया। बिहार चुनाव देश के सबसे बड़े राज्यों में है। और ये चुनाव कोरोना काल का सबसे बड़ा चुनाव है।
बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव होगा राज्य में 29 नवंबर तक विधानसभा का कार्यकाल है। इस बार पोलिंग स्टेशन की संख्या और मैनपावर को बढ़ाया गया है। बिहार में 2020 के चुनाव में सात करोड़ से अधिक वोटर मतदान करेंगे इस बार एक बूथ पर सिर्फ एक हजार ही मतदाता होंगे इस बार चुनाव में 6 लाख पीपीई किट राज्य चुनाव आयोग को दी जाएंगी, 46 लाख मास्क का इस्तेमाल भी होगा सात लाख हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जाएगा साथ ही 6 लाख फेस शील्ड को उपयोग में लाया जाएगा 18 लाख से अधिक प्रवासी मजदूर हैं। इनमें से 16 लाख वोट डाल सकते हैं। 80 साल की उम्र तक के लोग पोस्टल बैलेट से वोट डाल पाएंगे।
इस बार वोट डालने के लिए एक घंटा अधिक वक्त रखा गया है। सुबह सात से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। लेकिन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ऐसा नहीं होगा। डूर टू डूर कैंपेन में सिर्फ पांच लोग ही जा सकेंगे इस बार नामांकन और हलफनामा ऑनलाइन भी भरा जाएगा डिपोजिट को भी ऑनलाइन सबमिट किया जा सकेगा। नामांकन के वक्त उम्मीदवार के साथ सिर्फ दो लोग मौजूद रहेंगे प्रचार के दौरान किसी से हाथ मिलाने की इजाजत नहीं होगी।
मतदान के अंतिम समय में कोरोना पीड़ित अपना वोट डाल सकेंगे जिनके लिए अलग व्यवस्था होगी। प्रचार मूल रूप से वर्चुअल ही होगा। लेकिन डीएम छोटी रैली की जगह और वक्त तय करेंगे। हर पोलिंग बूथ पर साबुन, सैनिटाइजर समेत अन्य चीजों की व्यवस्था की जाएगी।
बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होगा. 2015 में राजद और जदयू ने मिलकर चुनाव लड़ा था। जिसके कारण भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को हार का सामना करना पड़ा था। तब राजद, जदयू, कांग्रेस महागठबंधन ने 178 सीटों पर बंपर जीत हासिल की थी। राजद को 80, जदयू को 71 और कांग्रेस को 27 सीटें मिलीं थीं। जबकि एनडीए को 58 सीटें हीं मिली हालांकि लालू यादव की पार्टी राजद के साथ खटपटे होने के बाद नीतीश कुमार ने महागठबंधन से अलग होकर भाजपा के साथ सरकार चलाना शुरू किया। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार एनडीए का चेहरा हैं।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...