शनिवार, 19 सितंबर 2020

भू-माफिया यादव पर पुलिस ने दिखाई सख्ती

भू-माफिया सुभाष यादव पर पुलिस ने दिखाई सख्ती, जब्त की 2 करोड़ की संपत्ति।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। एक भू-माफिया द्वारा अवैध रूप से अर्जित की करीब 2 करोड़ की संपत्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया। मामला कौशांबी इलाके का है और आरोपी का नाम सुभाष यादव है। जिसकी दो करोड़ की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई पुलिस की तरफ से की गई। बताया जा रहा है कि सुभाष यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। इसके बाद उसकी अवैध संपत्ति का आकलन किया गया। अवैध संपत्ति में ही आलीशान बंगला और लग्जरी गाड़ियां शामिल थी, जिन्हें अब जब्त कर लिया गया है।
दिल्ली और गाजियाबाद में दर्ज हैं आपराधिक मुकदमे।
आरोपी सुभाष यादव पर दिल्ली और गाजियाबाद में हत्या की कोशिश और कई धाराओं के अलावा भूमि कब्जाने के कई मामले दर्ज हैं। लंबे समय तक फरार रहने के बाद आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में आरोपी को लगभग सभी मामलों में जमानत मिल गई थी।  
इसके बाद गाज़ियाबाद पुलिस ने उसकी अवैध रूप से कमाई गई संपत्ति की लिस्ट तैयार करना शुरू कर दिया था। आखिरकार बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी का बंगला और लग्जरी गाड़ियां कुर्क कर दी गई। बंगला और लग्जरी गाड़ियों समेत दो करोड़ की संपत्ति जब्त किए जाने के बावजूद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे की कार्रवाई भी जारी है। लिस्ट में जो भी संपत्ति सामने आएगी, उसे जल्द से जल्द जब्त कर लिया जाएगा। सरकार और आम लोगों को नुकसान पहुंचाने वाले ऐसे भू-माफिया, या दूसरे अपराधियों को किसी भी सूरत में पैर नहीं पसारने देगी।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...