मंगलवार, 15 सितंबर 2020

6 महीने बाद हुआ दिवस का आयोजन

6 महीने बाद हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, अधिकारियों ने सुनी जनता की समस्याएँ।


कोरोना संक्रमण काल के काल करीब छह माह बाद मंगलवार को तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने लोनी तहसील में जनता की समस्या सुनी। दोपहर करीब सवा बारह बजे तक जिलाधिकारी ने 22 समस्या सुनीं। जबकि तीन का मौके पर ही निस्तारण कराया गया है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल जिला वन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन. के.गुप्ता, उप जिलाधिकारी खालिद अंजुम, पुलिस विभाग व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
दूसरी तरफ मोदीनगर तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में प्रचार प्रसार के बावजूद अनेक लोग समस्याओं का समाधान कराने पहुंचे हुए थे। बता दें कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के उदेश्य से उत्तर प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम संपूर्ण समाधान दिवस मंगलवार को जनपद की तीन तहसीलों में किया गया।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश

यूपी: लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अखिलेश  संदीप मिश्र  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके ...