गुरुवार, 24 सितंबर 2020

30 सितंबर तक सख्त रहेगा 'लॉकडाउन'

30 सितंबर तक सख्त लॉकडाउन रहेगा 
मनोज सिंह ठाकुर 
रायगढ़। जिले में लगातार बढते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए आज से 30 सितंबर तक सख्त लॉकडाउन रहेगा। कलेक्टर भीम सिंह के निर्देश पर आज से इसका परिपालन शुरु हो गया है। वहीं महासमुंद में भी आज रात 12 बजे से लाकडाउन लागू हो गया है, दुर्ग जिले में भी आज से लॉकडाउन जारी हो गया है, बाहर निकलने वालों पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। लॉकडाउन के दौरान इस बार जिले में फल, सब्जी व राशन दुकानें भी पूरी तरह बंद रहेंगी। इतना ही नहीं पेट्रोल पंप भी दोपहर 12 बजे के बाद पूरी तरह बंद रहेंगे। हालांकि दूध विक्रेताओं को सुबह 8 बजे तक और शाम 5 से 6.30 बजे तक विक्रय की अनुमति दी गई है।


दरअसल जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या जहां पांच हजार चुकी है तो वहीं मौतों का आंकड़ा भी 45 तक जा पहुंचा है जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने ये आदेश जारी किया है। लाकडाउन का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस होम गार्ड के 5 सौ से अधकि जवानों की शहर में तैनाती कीगई है वहीं राजपत्रित अधिकारी भी मानीटरिंग के लिए नियुक्त किए गए हैं। खास बात ये है कि इस लाकडाउन के दौरान जिले के सारे नगरीय निकाय क्षेत्रों में धारा 144 लागू करते हुए पूरी तरह सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। लाकडाउन के दौरान अनावश्यक घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।


दरअसल जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या जहां पांच हजार चुकी है तो वहीं मौतों का आंकड़ा भी 45 तक जा पहुंचा है जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने ये आदेश जारी किया है। लाकडाउन का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस होम गार्ड के 5 सौ से अधकि जवानों की शहर में तैनाती कीगई है वहीं राजपत्रित अधिकारी भी मानीटरिंग के लिए नियुक्त किए गए हैं।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...