मंगलवार, 1 सितंबर 2020

1 लड़के को सर्प ने 1 महीने में 8 बार काटा

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के एक गांव में एक विचित्र मामला सामने आया है। यहां के एक किशोर लड़के ने दावा किया है कि उसे एक ही सांप ने महीने में 8 बार काटा है। हैरानी की बात यह है कि लड़का अब तक जीवित है। रामपुर गांव का यशराज मिश्र इस दौरान कई बार अस्पताल में भर्ती हुआ है। सांप द्वारा उस पर अंतिम हमला लगभग एक सप्ताह पहले 25 अगस्त को किया गया था। अब परिजनों ने गांव में सपेरों से मदद मांगी है। लड़के के पिता चंद्रमौली मिश्रा ने कहा, “जब मेरे बेटे को तीसरी बार सांप ने काटा, तब मैंने उसे अपने रिश्तेदार रामजी शुक्ला के पास बहादुरपुर गांव में भेज दिया। कुछ दिनों बाद मेरे बेटे ने घर के पास फिर से उसी सांप को देखा और उसने उसे फिर से काट लिया। यशराज को अस्पताल में भर्ती किया गया और फिर उसका इलाज हुआ।”


परिवार ने कहा है कि वे 17 वर्षीय लड़के को इलाज के लिए गांव के डॉक्टर के पास ले जा रहे हैं। साथ ही सांपों को दूर रखने के लिए वैकल्पिक तरीके भी अपना रहे हैं।


पिता ने आगे कहा, “हम समझ नहीं पा रहे हैं कि यह सांप यशराज को ही क्यों निशाना बना रहा है। लड़का अब मानसिक रूप से परेशान है और सांप के कारण पूरे समय खौफ में रहता है। हमने कई बार ‘पूजा’ की है और सांप को पकड़ने के लिए सपेरों को भी बुलाया है, लेकिन सब व्यर्थ साबित हुआ।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...