बुधवार, 26 अगस्त 2020

तमिलनाडु में मृतक संख्या-6,721 हुई

चेन्नई। तमिलनाडु में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,951 नये मामले सामने आए जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 3,91,303 हो गयी है, वहीं एक दिन में संक्रमण से 107 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 6,721 पहुंच गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार अनेक अस्पतालों से 6,998 कोविड-19 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में अब तक कुल 3,32,454 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, वहीं इस समय राज्य में 52,128 मरीजों का इलाज चल रहा है। मृतकों में 35 और 90 साल की दो महिलाएं शामिल हैं। 95 मृतकों को अन्य बीमारियां भी थीं। अब तक मृत 6,721 लोगों में 2,623 लोग चेन्नई के थे। संक्रमण के नये मामलों में राज्य की राजधानी में 1,270 नये मामले आए।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...