शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

सस्ते मास्क के चक्कर में 18 लाख का चूना


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र स्थित चंद्रनगर एक कंपनी को एक दूसरी कंपनी ने सस्ते दामों पर मास्क देने के नाम पर 18 लाख रुपयों का चूना लगा दिया।


थाना लिंक रोड में लिखाई गई रिपोर्ट के अनुसार चंद्र नगर की कंपनी ने एक मशहूर कंपनी को 3M मास्क देने के लिए ऑर्डर दिया।  ऑर्डर की शर्तों के अनुसार 18 लाख 58 हज़ार रुपए बतौर 10 प्रतिशत एडवांस दे दिए गए। कंपनी को एक सप्ताह के भीतर मास्क की डिलवरी मिलनी थी। तय समय पर डिलिवरी न मिलने पर पीड़ित कंपनी ने सप्लायर को फोन किया तो फोन बंद मिले।  छानबीन करने पर पता चला की फ़्राड कंपनी को तीन महीने पहले ही शुरू की गई थी।


एसएचओ लिंक रोड शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित कंपनी ने हमारे यहाँ शिकायत दर्ज कराई है।  पुलिस द्वारा छानबीन शुरू कर दी गई है।  जालसाज जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।         









कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...