बुधवार, 12 अगस्त 2020

संजय ने लोगों से घर-घर जाकर मुलाकात की

भानु प्रताप उपाध्याय 


शामली। भारतीय उपाध्याय चेतना मंच के प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय शामली ने आज जनपद में समाज के लोगो से घर घर जाकर मुलाकात की और सामाजिक एकता पर बल दिया। आज प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने ग्राम अंबेहटा याकूबपुर, मस्तगड, उमरपुर, नोजल नोजली गावो में जनसंपर्क करके  उपाध्याय समाज के लोगो को संगठित  होने को कहा और उपाध्याय चेतना मंच को मजबूत बनाने के लिए समाज के लोगो से अपील की  गांव गांव जाकर संजय उपाध्याय ने कहा कि हम सभी और समाज को संगठित होने की जरूरत है।  संगठन के बल पर राजनीति पिछड़े पन को दूर कर सकते है।  राजनीति ताकत प्राप्त करने के लिए हम सभी को एक मंच पर आना होगा आपस के गीले शिकवे दूर करके संगठित होना होगा , समाज के लोगो को अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है। एवम अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देकर  आगे बढ़ाना है। प्रदेश अध्यक्ष संजय उपाध्याय ने  समाज के लोगो पर हो रहे अत्याचार की कड़े शब्दों में निंदा की और पीड़ित परिवार से भी मिले  पीड़ित परिवार ने बताया कि थाने में हमारी कोई सुनवाई नही हो रही   बल्कि हमे परेशान किया जा रहा है। न्याय के लिए हम चक्कर काट रहे है पीड़ित परिवार से संजय उपाध्याय ने कहा कि न्याय की इस लड़ाई में हम आपके साथ खड़े है और आपकी मदद की जाएगी  मानसिंह उपाध्याय, सुखपाल उपाध्याय, सोनिया उपाध्याय, मुकेश उपाध्याय, संजय जोगी, राजकुमार योगी, ऋषिपाल उपाध्याय, रोबिन उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, सचिन उपाध्याय, आदि से मुलाकात की।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

कुएं में मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप  दुष्यंत टीकम  जशपुर/पत्थलगांव। जशपुर जिले के एक गांव में कुएं में नवजात शिशु का शव मिला है। इससे...