मंगलवार, 25 अगस्त 2020

राजनीतिक गलियारे में भी पहुंचा 'कोरोना'

हरियाणा के राजनीतिक गलियारों में पहुंचा कोरोना, कई विधायक संक्रमित


राणा ऑबरॉय


चंडीगढ़। हरियाणा में विधानसभा के मॉनसून सत्र के लिए कोरोना टेस्ट करवाने पर विधायकों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल कोरोना संक्रमित मिले हैं, वहीं परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
इसके अलावा हरियाणा विधानसभा स्पीकर एवं पंचकूला से विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप, रतिया से विधायक लक्ष्मण नप्पा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं इससे दो दिन पहले ही अंबाला सिटी से विधायक असीम गोयल कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।इससे पहले की अगर बात करें तो पानीपत ग्रामीण सीट से भाजपा विधायक महिपाल ढांडा, उससे पहले थानेसर से भाजपा विधायक सुभाष सुधा भी कोरोना संक्रमित मिले थे, हालांकि सुभाष सुधा और महिपाल ढांडा की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।इसके अलावा हरियाणा के दो सांसद भी कोरोना की चपेट में आ चुके है। हिसार से भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह और कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नायब सिंह सैनी भी कोरोना संक्रमित मिल चुके है।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...