बुधवार, 5 अगस्त 2020

पूजा में शामिल महिला ने फैलाया संक्रमण

पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में मंगलवार को 17 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच पर जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर एक गांव में कुछ रोज पूर्व एक महिला कोरोना संक्रमित पाई गई थी। यह महिला निकटवर्ती एक गांव में आयोजित पूजा में शामिल हुई थी। इस महिला के संपर्क में आए लोगों का पता लगाए जाने के बाद 50 के सैंपल भेजे गए थे। इनमें से आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। शेष लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है। नगर से 10 किमी. दूर एक गांव में तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। भारत नेपाल सीमा पर स्थित कस्बे में बंगलुरु से लौटे एक युवक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। यह युवक जिले में वापस लौटने के बाद से क्वारंटाइन था। वहीं जिला अस्पतला में आइसोलेट किए गए पांच लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिसका पता लगाया जा रहा है। जिले में अब कोरोना संक्रमण के 186 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में वर्तमान में संक्रमण के 87 एक्टिव केस है। मंगलवार को नौ लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए।           


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया

चेन्नई सुपर किंग्स ने ग्लीसन को टीम में शामिल किया  इकबाल अंसारी  चेन्नई। देश में इन दिनों आईपीएल की धूम मची हुई है। गत चैम्पियन चेन्नई सुपर...