शुक्रवार, 7 अगस्त 2020

नाबालिक बच्ची से रेप, कैंची से अंग गोदे

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। 12 साल की बच्ची से रेप के बाद उसके हाथ-पैर और नाजुक अंगों पर जख्म देने वाले संदिग्ध दरिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक की पहचान कृष्णा के तौर पर हुई है। इससे पहले इस मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस थमाया था। बच्ची को इतने गहरे जख्म दिये गये थे कि अभी भी वो अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।


पुलिस ने ऐसे पकड़ा: 4 अगस्त को मासूम बच्ची के साथ ऐसी दरिंदगी हुई थी। इस मामले में पुलिस को आऱोपी की तलाश थी। ज्वायंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (वेस्ट) शालिनी सिंह ने मीडिया को बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए 20 टीमें बनाई गई थीं। इस टीम ने 20 CCTV के फुटेज खंगाले। इसके अलावा शक के आधार पर पकड़े गए कई अन्य लोगों से पूछताछ की गई। आखिरकार गुरुवार को पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


आपराधिक प्रवृति का है कृष्णा: पुलिस ने खुलासा किया है कि कृष्णा आपराधिक प्रवृति का शख्स है। उसके खिलाफ पहले से 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूटपाट जैसे बड़े मामले शामिल हैं। बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


घर में अकेली बच्ची से की दरिंदगी: घटना के बारे में पुलिस ने खुलासा किया है कि नाबालिग लड़की अपने परिजनों और एक छोटी बहन के साथ रहती है। घटना के वक्त बच्ची घर में अकेली थी। बच्ची के माता-पिता दैनिक मजदूरी करते हैं। उस दिन वो अपने काम से घर से बाहर गए थे।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला

यूपी: गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदला  संदीप मिश्र  लखनऊ। यूपी में गर्मी के चलते स्कूलों का समय बदल गया है। कक्षा एक से लेकर आठ तक के स्कू...