बुधवार, 5 अगस्त 2020

मुस्लिम महिलाओं ने दरबार सजाया, आरती की

अश्वनी उपाध्याय


मेरठ। श्रीराम जन्मभूमि पूजन के अवसर पर मेरठ में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ की ओर से मुस्लिम महिलाओं ने भगवान श्रीराम दरबार सजाया और आरती की। दीये जलाए और भगवा ध्वज लहराया।


मुस्लिम राष्ट्रीय मंच महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय संयोजिका शाहीन परवेज ने श्रीराम मंदिर के शिलान्यास के मौके पर भगवान श्रीराम की आरती उतारी। खुशियां मनाई। घर में दीप प्रज्वलित कर खुशियों को बांटा। शाहीन परवेज ने कहा कि हमारी सब की पहचान श्रीराम से है।  श्रीराम हिंदू-मुसलमान सबके हैं और श्रीराम इमाम-ए-हिन्द है । हिन्दुस्तान की पहचान है। भारतीय संस्कृति की पहचान है। हिन्दुस्तानी मुसलमानों की पहचान श्रीराम इमाम-ए-हिंद से है। हमारे देश का भाईचारा, सांप्रदायिक सौहार्द हमेशा कायम है और रहेगा। हमें कोई नहीं बांट सकता।


वाराणसी में भी मुस्लिम महिलाओं ने की आरती


वाराणसी के लमही के इन्द्रेश नगर के सुभाष भवन में विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘श्रीराम जन्मभूमि पूजनोत्सव’ का आयोजन सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुये किया गया। अयोध्या से लायी गयी श्रीराम जन्मभूमि की पवित्र मिट्टी दर्शन के लिये रखी गई। इस अवसर पर सुभाष भवन को झंडियों और हनुमान ध्वजा से सजाया गया। चित्रकार रूचि सिंह द्वारा बनाये गये भगवान श्रीराम, माता जानकी, हनुमान जी के चित्रों की प्रदर्शनी लगायी गई। मुस्लिम महिलाओं द्वारा तैयार किये गये सजावटी दीपों को जलाया गया। हिन्दू-मुस्लिम महिलाओं ने मिलकर श्रीराम के भजन गाये।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई

अगले 5 दिनों में लू चलने की संभावना जताई इकबाल अंसारी  नई दिल्ली। दिल्ली समेत देशभर में गर्मी बढ़ रही है। आने वाले दिनों के लिए भारत मौसम वि...