मंगलवार, 18 अगस्त 2020

लखनऊः मानसून में आएगी फिर तेजी

लखनऊ। बीते दो दिनों से चटक धूप व उमस से परेशान लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार अभी मध्यप्रदेश में बारिश का सबब बनी मानसून की ट्रफ लाइन के ऊपर आने से मानसूनी गतिविधियों में एक बार फिर तेजी आएगी। पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना है। राजधानी लखनऊ में भी मंगलवार को वह बौछारें पड़ेंगी।


बीते दो दिन से आसमान में बादल तो है लेकिन बरस नहीं रहे। इसके चलते तेज चटक धूप हो रही है और उमस से लोग बेहाल हैं। मंगलवार से मौसम बदलने की उम्मीद है अगले दो-तीन दिन प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का सिलसिला बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार इससे बढ़ते तापमान पर भी रोक लगेगी।


सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 36 डिग्री के स्तर में जा पहुंचा। काफी समय बाद अधिकतम तापमान इतना रिकॉर्ड किया गया। वही न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री के आसपास वृद्धि हुई तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वायुमंडल में आद्रता 92 प्रतिशत बनी हुई है। इसके चलते बहुत ज्यादा उमस महसूस की जा रही है। मंगलवार को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। आंशिक रूप से बादल रहेंगे और बौछारें भी पड़ सकती हैं।           


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया

कप्तान तेंदुलकर ने सोलर प्लांट का शुभारंभ किया पंकज कपूर  रुद्रपुर। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलक...